नागपुर, 8 सितम्बर (CNMSPORTS)| हरियाणा की लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए यहां शुक्रवार को सम्पन्न हुई पहली बीएफआई सब जूनियर नेशनल मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में नौ में से आठ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। महाराष्ट्र की देविका को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया। चैम्पियनशिप में हरियाणा के अलावा मणिपुर ने दो और उत्तराखंड तथा आंध्र प्रदेश ने एक-एक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
हरियाणा के लिए स्वर्ण जीतने की शुरुआत मुस्कान सिंह ने 34 किलोग्राम से की। उन्होंने फाइनल में पंजाब की भावना अजय कुमार को 4-1 से मात देकर स्वर्ण अपने नाम किया। अगले मुकाबले में हरियाणा की निशा को तमिलनाडु की एम लोशिनी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
मुस्कान के अलावा प्राची किन्हा (40 किलोग्राम), प्रीची (42 किलोग्राम), तमन्ना (44 किलोग्राम), आंचल सैनी (52 किलोग्राम), प्रीति दहिया (57 किलोग्राम) और प्रांजल यादव (63 किलोग्राम) ने हरियाणा के लिए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।