English
logo
English
  • खेल समाचार
  • क्रिकेट
    • न्यूज
    • लाइव स्कोर
  • Gallery
  • Live Score
  • खेल समाचार
  • क्रिकेट
    • न्यूज
    • लाइव स्कोर
  • फोटो
  • Live Score

संबंधित न्यूज

SL v WI
CWc19 : पूरन का शतक बेकार, विंडीज 23 रन से हारा
Posted: 1 year ago
India vs England
इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया (मैच रिपोर्ट)
Posted: 1 year ago
India vs Wes Indies
CWC19 - भारत ने विंडीज को 125 रनों से हराया
Posted: 1 year ago
Australia vs England
विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 64 रनों से हराया
Posted: 1 year ago
lasith malinga
CWC19 - श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रनों से हराया
Posted: 1 year ago
Australia vs Bangladesh
CWC19 : आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रनों से हराया
Posted: 1 year ago
Kane Williamson
विश्व कप : विलियम्सन, डी ग्रांडहोम और फील्डिंग ने द. अफ्रीका को हराया
Posted: 1 year ago
Bangladesh vs West Indies
CWC19 - बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
Posted: 1 year ago
Australia vs Sri Lanka
CWC19 - आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया
Posted: 1 year ago

CWC19 - न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

Posted: Jun 01, 2019 • 10:23 PM by CNMSports Editorial
NZ vs SL

कार्डिफ, 1 जून - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने मैट हेनरी के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंका को 136 रनों पर समेट दिया और फिर जीत के लिए जरूरी रन 16.1 ओवरों में बिना विकेट खोए बना लिए।

न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने नाबाद 73 और कोलिन मुनरो ने नाबाद 58 रन बनाए गुप्टिल ने 51 गेंदों का सामना कर आठ चौके और दो छक्के लगाए जबकि मुनरो ने 47 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जड़ा।

इससे पहले, श्रीलंका की टीम 29.2 ओवरों का सामना कर सकी। उसकी ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे अधिक नाबाद 52 रन बनाए जबकि कुशल परेरा ने 29 और थिसिरा परेरा ने 27 रनों का योगदान दिया। 

न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी और लॉकी फग्र्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए। 


आईएएनएस


#Cricket #CWC19
  • SITEMAP
  • FEEDBACK
  • RSS
  • ABOUT US
  • CAREERS
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US

© 2015. CNM Sports Private Limited