English
logo
English
  • खेल समाचार
  • क्रिकेट
    • न्यूज
    • लाइव स्कोर
  • Gallery
  • Live Score
  • खेल समाचार
  • क्रिकेट
    • न्यूज
    • लाइव स्कोर
  • फोटो
  • Live Score

संबंधित न्यूज

सुशील कुमार
एशियाई खेल (प्रीव्यू) : सुशील, साक्षी पर होगा कुश्ती टीम का भार
Posted: 2 years ago
भारतीय कुश्ती महासंघ
कृपाशंकर की विनती, कुश्ती महासंघ ने किया माफ, हटाया निलंबन
Posted: 2 years ago
कुश्ती
पहलवानों के कारण ही भारतीय कुश्ती के अच्छे दिन आए
Posted: 2 years ago
Images for David Warner
कैरिबियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे वार्नर
Posted: 2 years ago
Parveen Rana-Sushil Kumar
राणा ने लगाए भेदभाव के आरोप, डब्ल्यूएफआई का इनकार (लीड-1)
Posted: 2 years ago
स्वामी रामदेव
जब बाबा रामदेव ने ओलिंपियन पहलवान को दी थी पटखनी, देखें VIDEO
Posted: 2 years ago
प्रो-रेसलिंग लीग
कुश्ती : पीडब्ल्यूएल में खेले पहलवानों ने बिखेरी चमक, 7 स्वर्ण पदक भी शामिल
Posted: 2 years ago
PM Modi
मां के सपने को पूरा करने वाली बेटी को मोदी ने किया सम्मानित
Posted: 2 years ago
फातिमा सना शेख
खेल आपको एक बेहतर इंसान बनाता है : फातिमा सना शेख
Posted: 2 years ago

प्रो-रेस्लिंग लीग को लेकर आई बड़ी ख़बर, जानकर दंग रह जाएंगे आप

Posted: Feb 09, 2018 • 09:56 PM by Prince Mukherjee
Images for पीडब्ल्यूएल-3 को दर्शकों ने सराहा

नई दिल्ली, 9 फरवरी (CNMSports)। प्रो रेसलिंग लीग-3 (पीडब्ल्यूएल), क्रिकेट लीग के बाद भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बन गई है। इसने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) को पीछे छोड़ा है।

इसे भारत में टीवी पर 36 घंटों में 85 करोड़ दर्शकों ने देखा और इसी के साथ यह लीग भारत में क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग भी बन गई।

बार्क द्वारा जारी ताजा रेटिंग में पीडब्ल्यूएल-3 ने प्रो कबड्डी लीग-5 को भी पीछे छोड़ दिया जो क्रिकेट के बाद दूसरे खेलों के लिए एक बेंचमार्क बन गई थी। इसे भारत में 9 फीसदी और हिन्दी भाषी बाजार में 47 फीसदी देखा गया।

18 दिनों तक चलने वाली इस लीग का प्रसारण सोनी ने किया था। इस लीग में 24 ओलम्पियन, 10 रियो ओलम्पिक पदकधारी, 14 विश्व चैम्पियन और छह कांटिनेन्टल चैम्पियन ने हिस्सा लिया था। सोनी ईएसपीएन और सोनी ईएसपीएन (एचडी) के दर्शकों की संख्या में क्रमश: 241 प्रतिशत और 583 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई।

लीग की प्रमोटर संस्था स्पोर्टीफाई के संस्थापक कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "अभी तक कुश्ती जैसे खेल को भारत में पहचान नहीं मिली थी। बार्क की ताजा रेटिंग ने बताया है कि कुश्ती जैसे खेल को लोग देखना पसंद करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे जैसे खेल प्रेमी के लिए एक अच्छी बात यह है कि लोग अब कुश्ती, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबाल जैसे खेलों को भी देख रहे हैं। इस देश में अब सिर्फ क्रिकेट नहीं रह गया है और यह अच्छा भी है क्योंकि इससे भारत को एक अच्छा खेल राष्ट्र बनने में मदद मिलेगी।"

Source - Agency


  • SITEMAP
  • FEEDBACK
  • RSS
  • ABOUT US
  • CAREERS
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US

© 2015. CNM Sports Private Limited